अमेरिका ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूकंप ला दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में इस रणनीति का प्रतिपादन करते हुए भारत को एक उदीयमान विश्व-शक्ति कहा है और भारत-प्रशांत क्षेत्र में उसकी विशिष्ट भूमिका को सराहा है। एशियाई देशों की संप्रभुता का उसे संरक्षक भी कहा है। 65 पृष्ठ के इस एतिहासिक दस्तावेज में भारत का नाम … [Read more...] about ट्रंप का भूकंप: भारत चौकन्ना रहे
Archives for December 2017
राहुल बनाए मोदी को बेहतर मोदी
गुजरात में कांग्रेस हार गई, यह बहुत ही अच्छा हुआ। यदि वह जीत जाती तो आप ही सोचिए क्या होता ? राहुल गांधी के दिमाग में मोदी की तरह हवा भर जाती। रातोंरात वे अपने आप को मोदी-पछाड़ महानायक समझने लगते और उनके तीन युवा साथी- हार्दिक, जिग्नेश और अल्पेश- कहते कि असली महानायक तो हम हैं। जिस जीत के चार-चार दावेदार हों, उसकी दशा क्या होती, इसका अंदाज लगाना कठिन नहीं है। यदि गुजरात में मोदी … [Read more...] about राहुल बनाए मोदी को बेहतर मोदी
गुजरातः जान बची तो लाखों पाए
गुजरात में भाजपा जीत गई और कांग्रेस हार गई। जीत तो जीत है, फिर वह कैसी भी हो ! यदि भाजपा के कार्यकर्त्ता जश्न मना रहे हैं तो इसमें गलत क्या है ? लेकिन गुजरात के जो परिणाम आए हैं, उन्हें बारीकी से देखा जाए तो पता चलेगा कि भाजपा की यह जीत कितनी मंहगी है। गुजरात का चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने अपनी जान लगा दी थी। किसी प्रधानमंत्री ने किसी प्रादेशिक चुनाव में अपनी इज्जत इस तरह दांव … [Read more...] about गुजरातः जान बची तो लाखों पाए
प्रधानमंत्री पद पर पुनर्विचार करे संघ: डॉ. वेदप्रताप वैदिक
जनसत्ता। वरिष्ठ पत्रकार और विचारक वेद प्रताप वैदिक के अनुसार यह कहना कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री के गृह प्रदेश के चुनाव को प्रभावित कर सकता है, भारतीय लोकतंत्र के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि संघ कार्यकर्ता एक तपस्वी की तरह होते हैं, जिनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं होता। फिर मोदी पत्रकारों के सवालों से क्यों डरते हैं? छह दशक से हर सरकार से बेबाक सवाल पूछने और उसे सलाह देने वाले … [Read more...] about प्रधानमंत्री पद पर पुनर्विचार करे संघ: डॉ. वेदप्रताप वैदिक
मोदी और राहुल एक ही नाव में
सोनिया गांधी का जाना और उनकी जगह राहुल गांधी का आना आज की चर्चा का सबसे बड़ा विषय है। राहुल गांधी उसी तरह कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं, जैसे अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष बने थे। देश की इन दो सबसे बड़ी पार्टियों के अध्यक्षों की योग्यता क्या है और वे कैसे चुने गए हैं, यही बताता है कि हमारे लोकतंत्र का असली हाल क्या है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्हें कांग्रेसमुक्त भारत चाहिए तो उनसे … [Read more...] about मोदी और राहुल एक ही नाव में
चिकित्साः अभी बहुत काम बाकी
यह खुशी की बात है कि केंद्र सरकार अब देश की चिकित्सा-व्यवस्था में बुनियादी सुधार करने की कोशिश कर रही है। किसी भी देश की उत्पत्ति के दो प्रथम आधार होते हैं। एक शिक्षा और दूसरा चिकित्सा ! शिक्षा मन और मस्तिष्क को पटरी पर रखती है और चिकित्सा शरीर को ! शिक्षा के मामले में वर्तमान सरकार भी पिछली सरकारों की तरह भेड़चाल चल रही है लेकिन अब संसद में विधेयक लाकर वह चिकित्सा के क्षेत्र … [Read more...] about चिकित्साः अभी बहुत काम बाकी
नेताओं की शुद्धि
केंद्र सरकार के एक महत्वपूर्ण फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी मुहर लगा दी है। यह फैसला ऐसा है, जो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था लेकिन सभी सरकारें इसे टालती रही हैं। फैसला यह है कि जितने भी सांसदों और विधायकों पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं, उन्हें जल्दी से जल्दी निपटाया जाए। वर्तमान में 1581 चुने हुए नेताओं पर ऐसे मुकदमे चल रहे हैं। पहले चुने गए और अब हारे हुए भी सैकड़ों नेता … [Read more...] about नेताओं की शुद्धि
जितनी तारीफ करें, कम है
दिल्ली की सरकार की जितनी तारीफ की जाए, कम है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मरीजों को जो राहत पहुंचाई है, उससे हर प्रदेश की सरकार और राष्ट्रीय सरकार को भी प्रेरणा लेनी चाहिए बल्कि मैं तो कहता हूं कि पड़ौसी देशों की सरकारों को भी केजरीवाल सरकार का अनुकरण करना चाहिए। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि दिल्ली में होने वाली सड़क दुर्घटना में घायल होने वालों का इलाज मुफ्त में … [Read more...] about जितनी तारीफ करें, कम है
गुजरात में किसने मर्यादा भंग नहीं की ?
दैनिक भास्कर, 15 दिसंबर 2017: भारत का एक पूर्व प्रधानमंत्री वर्तमान प्रधानमंत्री से माफी मांगने को कहे, यह अपने आप में एक खबर है। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा क्या कर दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने उन्हें अनाप-शनाप और झूठ बोलनेवाला बताकर उन्हें माफी मांगने के लिए कह दिया। ऐसी क्या बात हुई कि मौनी बाबा को मौन तोड़ना पड़ा और एक दहाड़ लगानी पड़ी ? बात सचमुच … [Read more...] about गुजरात में किसने मर्यादा भंग नहीं की ?
भारत की चुप्पी?
रुस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की सालाना बैठक आठ माह देर से हुई लेकिन हुई और दिल्ली में हुई, यह अच्छा रहा, क्योंकि पिछले दिनों सारी दुनिया में संदेश यह गया कि भारत अब अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के साथ मिलकर एशिया में एक नयी चौखंभा राजनीति की शुरुआत कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय जगत में यह भाव फैल गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी को अपने मोहजाल में फंसा लिया … [Read more...] about भारत की चुप्पी?