नया इंडिया, 25 जनवरी 2014 : पिछले दिनों दिल्ली में हुई बलात्कार की घटनाओं ने सारी दुनिया में भारत को बदनाम कर दिया था। पश्चिमी राष्ट्रों के प्रचारतंत्र ने भी कमी नहीं छोड़ी थी। दिल्ली को वे राजधानी कहने की बजाय भारत की बलात्कारधानी कहने लगे थे। कई पश्चिमी टिप्पणीकार भारत को असभ्य और पिछड़ा देश कहने की जुर्रत करने लगे थे। ऐसे में अभी अमेरिका से आई एक सरकारी रपट ने हमारी आंखें खोल … [Read more...] about उल्टा चोर कोतवाल को डाटे
Archives for January 2014
बहती गंगा में हाथ धोते जैन लोग
नया इंडिया, 23 जनवरी 2014: भारत के जैन समाज को अल्पसंख्यक समुदाय का दर्जा मिल गया, इस पर बहुत-से हिंदू तो नाखुश होंगे ही, अनेक अल्पसंख्यक भी दुखी होंगे। हिंदू दुखी आत्माएं कहेंगी कि जैनों को अल्पसंख्यक की मान्यता देकर कांग्रेस सरकार ने हिंदुओं की एकता को भंग कर दिया है और कुल हिंदू जनसंख्या को कम कर दिया है। इस तरह से यदि अन्य हिंदू संप्रदायों को भी अल्पसंख्यक मान्यता दे दी गईं … [Read more...] about बहती गंगा में हाथ धोते जैन लोग
मोदी और राहुल: नेता और अभिनेता
नया इंडिया, 21 जनवरी 2014 : भाजपा और कांग्रेस, दोनों प्रमुख पार्टियों के अधिवेशन दिल्ली में लगभग साथ-साथ हुए। दोनों अधिवेशनों में सबसे अधिक प्रमुखता मिली, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी के भाषणों को। राहुल गांधी का भाषण बहुत जोशीला था। इतना जोशीला भाषण राहुल ने कभी नहीं दिया था। खुद कांग्रेसी चकित थे कि राहुल को इतना जोश कैसे आ गया? सबको आश्चर्य यह हुआ कि अपनी ही पार्टी की सीमित … [Read more...] about मोदी और राहुल: नेता और अभिनेता
दोनों बने एक दूसरे के पसंदीदा राष्ट्र!
नया इंडिया, 20 जनवरी 2014 : भारत और पाकिस्तान के मोर्चे से बहुत दिनों बाद एक खुश खबर आई हैं। दोनों देशों के व्यापार मंत्रियों ने बरसो से चल रहे समझौते को संपन्न कर लिया है। इस समझौते के अंतर्गत दोनों राष्ट्र एक-दूसरे के व्यापार के लिए अपने-अपने दरवाजे खोल देंगे। अभी तक यह समझौता अपने नाम की वजह से अधर में लटकता हुआ था। राष्ट्रपति आसिफ जरदारी बहुत चाहते थे कि भारत और पाकिस्तान … [Read more...] about दोनों बने एक दूसरे के पसंदीदा राष्ट्र!
‘आप’ की साहसिक नौटंकी
नया इंडिया, 19 जनवरी 2014:आम आदमी पार्टी के उन दोनों मंत्रियों को बधाई, जिन्होंने अपराधियों को पकड़ने की अपूर्व पेशकश की। ये मंत्री खुद घटना-स्थल पर पहुंच गए और अपराधियों को रंगे हाथ पकड़वाने की कोशिश उन्होंने की। कौन मंत्री इतना साहस करता है? अपने आपको प्रधानमंत्री से भी बड़ा समझने वाले नेतागण तो चादर ओढ़कर सोते रहते हैं। निर्भया का बलात्कार हुआ। सारा देश प्रकंपित हुआ लेकिन … [Read more...] about ‘आप’ की साहसिक नौटंकी
‘आप’ का ज्वार कहीं भाटा न बन जाए
दैनिक भास्कर, 18 जनवरी 2014 : आम आदमी पार्टी जैसा चमत्कार भारत की राजनीति में पहले कभी नहीं हुआ। आज तक भारत में कोई ऐसी पार्टी पैदा नहीं हुई, जिसके रोज ही लाखों सदस्य बन रहे हों और जिसे घर बैठे लोगों ने करोड़ों का चंदा भेज दिया हो। ऐसी पार्टी भी कोई नहीं हुई, जिसके कर्ता-धर्ता बिलकुल नौसिखिए हों और जिन्हें अपने पहले चुनाव में ही सत्तारूढ़ होने का मौका मिल गया हो। क्या आपने किसी … [Read more...] about ‘आप’ का ज्वार कहीं भाटा न बन जाए
कांग्रेस ने अपना भला ही किया!
नया इंडिया, 18 जनवरी 2014 : सोनिया गांधी ने एक बार फिर बड़ी बुद्धिमानी का परिचय दिया। पहली बार उन्होंने प्रधानमंत्री का पद स्वयं न लेकर मनमोहन सिंह जी को दे दिया। यदि वे प्रधानमंत्री बन जातीं तो उनकी भद्द मनमोहनजी से भी ज्यादा पिट जाती। कांग्रेस का दूसरी बार सरकार बनाना असंभव हो जाता। अब उन्होंने राहुल को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का विरोध किया है। उन्होंने अपनी, राहुल … [Read more...] about कांग्रेस ने अपना भला ही किया!
गुप्त तो है लेकिन गोपनीय नहीं है
नया इंडिया, 16 जनवरी 2014: पूर्व गृह सचिव आर.के. सिंह ने गृह मंत्री सुशील शिंदे पर जो आरोप लगाए हैं, वे उन्हें लगाने चाहिए थे या नहीं, इस विषय पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन वे आरोप इतने गंभीर हैं कि उनकी जांच जरूर होनी चाहिए। यदि शिंदे ने दाउद इब्राहिम से संबंधित एक व्यापारी की जांच रूकवा दी और पुलिस अफसरों की नियुक्तियां वे पर्चियां भेजकर करवाते रहे तो इस मामले की अनदेखी कैसे की … [Read more...] about गुप्त तो है लेकिन गोपनीय नहीं है
अपने पापों का घड़ा कब फोड़ोगे?
नया इंडिया, 15 जनवरी 2014: सर्वोच्च न्यायालय ने जब न्यायमूर्ति ए.के. गांगुली के खिलाफ जांच बिठाई तो उन्हें क्या पता था कि उन्होंने बर्र की छत्ते में हाथ डाल दिया है। अभी गांगुली का इस्तीफा भी नहीं हुआ था कि दूसरा उससे ज्यादा आपत्तिजनक मामला सबसे ऊंची अदालत के चेहरे पर उग आया। गांगुली ने अपराध तब किया था जब वे सेवा-निवृत्त हो चुके थे लेकिन न्यायमूर्ति स्वतंत्रकुमार पर कोलकाता की … [Read more...] about अपने पापों का घड़ा कब फोड़ोगे?
एक नौकर ने नचाया दो देशों को!
नया इंडिया, 12 जनवरी 2014 : न्यूयार्क स्थित हमारी राजनयिक देवयानी खोबरगडे सही-सलामत भारत आ गई, यह बड़े संतोष का विषय है। अमेरिकी चाहते तो उसे भारत नहीं आने देते और उस पर मुकदमा ठोक देते। मुकदमे के बाद उनको सजा होती और पता नहीं कितना जुर्माना भरना पड़ता। अब भारत आने के बाद वह महिला राजनयिक अमेरिकियों की गिरफ्त के बाहर हो गई है। लेकिन देवयानी की गिरफ्तारी और अश्लील तलाशी क्या … [Read more...] about एक नौकर ने नचाया दो देशों को!